सदर बाजार दिल्ली में झुग्गियों में लगी भयंकर आग

दिल्ली के सदर बाजार के करीब झुग्गियों में सोमवार शाम भयंकर आग लगने से हड़कंप मच गया. आग इतनी तेज है कि दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग से किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है. आशंका है कि सिलेंडर ब्लास्ट के चलते ये हादसा हुआ. झुग्गियों में आग मामले में एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि यहां भीषण आग लगी हुई है. मुझे जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक झुग्गियों में सिलिंडर भी फटे हैं.

 

Comments (0)
Add Comment