सनसनीखेज खबर: ‘औरंगजेब’ की हत्‍या के सिलसिले में 3 जवान गिरफ्तार !

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। पिछले साल भारतीय सेना के जवान औरंगजेब को इस्लामिक आतंकियों ने किडनैप कर क्रूरतम तरीके से ह्त्या कर दी थी, अब उसके बारे में एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक़, सेना ने राइफलमैन औरंगजेब की हत्‍या के सिलसिले में राष्‍ट्रीय राइफल्‍स के तीन जवानों को गिरफ्तार किया है। मीडिया सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक, इन तीन जवानों को औरंगजेब के अपहरण और उसकी हत्‍या में शामिल होने के आरोपों और पूछताछ के मकसद से गिरफ्तार किया गया है। ज्ञात हो कि औरंगजेब की पिछले वर्ष जून में उस समय हत्‍या कर दी गई थी जब वह ईद की छुट्टियों पर अपने घर जा रहे थे। इस पूरी घटना में रक्षा प्रवक्‍ता का कहना है कि इस मामले में सभी जरूरी जानकारियों को जुटाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक़, राष्‍ट्रीय राइफल्‍स के आबिद वानी, ताजामुल अहमद और आदिल वानी से पूछताछ की जा रही है। कहा जा रहा है कि इन्‍होंने ही औरंगजेब से जुड़ी कई जानकारियां साझा की थीं। इनमें से दो पुलवामा से हैं और एक कुलगाम का रहने वाला है। जांच के दौरान पुलिस को औरंगजेब की हत्‍या में इन तीनों के रोल के बारे में पता लगा था। सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक राष्‍ट्रीय राइफल्‍स के जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उन्‍होंने औरंगजेब के बारे में जानकारियां आतंकियों से साझा की थीं। जवान औरंगजेब अपने कैंप से पुंछ के लिए रवाना हुए थे, जहां पर उनका घर है और तभी उनका अपहरण कर लिया गया था। उनकी हत्‍या ने पूरे देश में लोगों के अंदर गुस्‍सा पैदा कर दिया था। पिछले वर्ष स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्‍हें मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्‍मानित किया गया था।

Comments (0)
Add Comment