सपा सांसद सुरेंद्र नागर का राज्यसभा से इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल ।

समाजवादी पार्टी के नेता सुरेन्द्र नागर ने राज्यसभा से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया हैं। सूत्रों के मुताबिक नागर जल्द ही बीजेपी में शामिल होंगे ।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : समाजवादी पार्टी के जानेमाने सांसद सुरेन्द्र नागर ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया हैं। इससे पहले 16 जुलाई को एसपी के राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने भी उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। बाद में वह बीजेपी में शामिल हो गए। राज्यसभा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे नागर का कार्यकाल चार जुलाई 2022 तक था। समाजवादी पार्टी को दूसरा बड़ा झटका, सुरेंद्र नागर ने दिया राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा। नीरज शेखर के बाद राज्यसभा से इस्तीफा देने वाले समाजवादी पार्टी के दूसरे नेता बने नागर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रमुख गुर्जर चेहरा सुरेंद्र नागर भी अब बीजेपी में जा सकते हैं। समाजवादी पार्टी (एसपी) के राज्यसभा सदस्य सुरेन्द्र सिंह नागर ने शुक्रवार को उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। जानकारी के मुताबिक, नागर ने राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात कर अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, वह बीजेपी जॉइन कर सकते हैं। लिखेंसभापति कार्यालय के आधिकारिक सूत्रों ने नागर द्वारा त्यागपत्र दिए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि नायडू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। हालांकि इस बारे में नायडू की ओर से कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई। हाल के दिनों में एसपी के यह दूसरे नेता हैं, जिन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। इससे पहले 16 जुलाई को एसपी के राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने भी उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। बाद में वह बीजेपी में शामिल हो गए। राज्यसभा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे नागर का कार्यकाल चार जुलाई 2022 तक था।हाल ही के कुछ दिनों में अन्य कई पार्टियों के नेता अपनी पार्टी का साथ छोड़ कमल पुष्प पर विराजमान हुए ।

Comments (0)
Add Comment