सबसे खुली और निवेश के अनुकूल अर्थव्यवस्था है भारत- पीएम मोदी

ब्रिक्स के 11वें शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल को संबोधित कर रहे थे। पीएम ने कहा कि 'विश्व की आर्थिक वृद्धि में ब्रिक्स देशों का हिस्सा 50% है।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : ब्रिक्स समिट से पहले पीएम मोदी ने निवेशकों से भारत की पैरवी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि विश्व की आर्थिक वृद्धि में ब्रिक्स देशों का हिस्सा 50 फीसदी है। उन्होंने कहा कि इन देशों ने करोड़ों लोगों को गरीबी से निकाला। वह ब्रिक्स के 11वें शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल को संबोधित कर रहे थे। पीएम ने कहा कि ‘विश्व की आर्थिक वृद्धि में ब्रिक्स देशों का हिस्सा 50% है। विश्व में मंदी के बावजूद, ब्रिक्स देशों ने आर्थिक विकास को गति दी, करोड़ों लोगों को गरीबी से निकाला और तकनीकी और खोज में नई सफलताएँ हासिल कीं।’ पीएम ने कहा कि इंट्रा ब्रिक्स व्यापार और निवेश के लक्ष्यऔर महत्वाकांक्षी होने चाहिए।हमारे बीच व्यापार की लागत को और कम करने के लिए आपके सुझाव उपयोगी होंगे। उन्होंने कहा कि ‘मैं यह सुझाव भी देना चाहूंगा कि अगले ब्रिक्स समिट तक ऐसे कम-से-कम पाँच क्षेत्रों की पहचान की जाये, जिनमें पूरकताओं के आधार पर हमारे बीच संयुक्त उपक्रम बन सकते हैं।’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘कल समिट के दौरान ब्रिक्स नेटवर्क ने नवाचार, और ब्रिक्स इंस्टीट्यूशन फॉर फ्यूचर नेटवर्क जैसे महत्वपूर्ण पहल पर विचार किया जाएगा। निजी क्षेत्र से मेरा अनुरोध है कि वे मानव संसाधनों पर केन्द्रित इन प्रयासों से जुड़ें।’ उन्होंने कहा कि ‘हम पाँच देशों को आपसी सामाजिक सुरक्षा समझौते पर भी विचार करना चाहिए।’ पीएम ने कहा कि ‘भारत की राजनीतिक स्थिरता, पूर्वनिर्धारित नीति और व्यवसाय के अनुकूल सुधार के कारण वह दुनिया की सबसे खुली और निवेश के अनुकूल अर्थव्यवस्था है।’

Comments (0)
Add Comment