समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने की बुजुर्ग महिला की हत्या

बिहार के समस्तीपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. पूसा के वैनी बाजार में युवा जदयू के जिला उपाध्यक्ष सचिन जायसवाल और उसके भाई पर हुए फायरिंग की मामले को पुलिस अभी सुलझा भी नहीं पाई कि मुसरीघरारी में एक बुजुर्ग महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है.

घटना विशम्भरपुर पंचायत के डगरुआ वार्ड संख्या-1 की है जहां 10 से अधिक संख्या में आए अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम देकर धारदार हथियार से अस्सी वर्षीय महिला की निर्मम हत्या कर दी.

वारदात की सूचना पर मुसरी घरारी थाना और सदर डीएसपी मोहम्मद तनवीर मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए हैं. डीएसपी तनवीर ने बताया कि वृद्ध महिला शांति देवी अपने घर में अकेली रहती थी. परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली में रहते हैं.

जानकारी के मुताबिक गांव में कुछ लोगों से जमीन का विवाद है. लूटपाट के दौरान अपराधियों की पहचान हो जाने के वजह से अपराधियों ने हत्या कर दी. डीएसपी ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. पहली नजर में यह मामला पुलिस को जमीनी विवाद का लग रहा है. जल्द ही अपराधियों को

बड़ा सवाल यह है कि समस्तीपुर में जो भी आपराधिक वारदात हुए हैं उसमें पुलिस जल्द ही खुलासा करने का दावा पहले भी कर चुकी है लेकिन किसी भी मामले में अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Comments (0)
Add Comment