अनिल शर्मा। मंडी
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शनिवार को पतंजलि चिकित्सालय सरकाघाट द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें हर रोग का निदान व निवारण जैसे मधुमेह, सर्वाइकल, डिस्क, हड्डियों से संबंधित रोग, जोड़ों का दर्द, मानसिक रोगों से ग्रस्त, योग प्राणायाम, आहार, वनस्पतियों, एक्यूप्रेशर और आयुर्वेद पद्धति से इलाज किया गया।इस में योग शिक्षक नाड़ी वैद्य शक्ति चंद, योग आचार्य नरेश, पतंजलि योगपीठ के वैद्य एवं एक्यूपंचर विशेषज्ञ झांसी से आए हुए डॉक्टर दीपक राज ने मरीजों का स्वास्थ्य जांचा। यह शिविर सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया गया इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी नेकराम शास्त्री, बलदेव चौहान, हरबंस, जीवनलाल, चंद्रमणि, हुकम चंद गुप्ता आदि ने शिरकत की। वहीं क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी ललित जम्वाल व सोनू भटोऊ में भी विशेष तौर पर शिरकत की।
जानकारी देते हुए रिंकू व टिंकू ने बताया कि इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।