सलमान के धमाको के बावजूद अक्षय कुमार बने बाज़ीगर

ये तो मानना पड़ेगा कि अक्षय कुमार कोई भी फिल्म ले आएं वो हर तरह से खास ही होती है। आज से ठीक 18 साल पहले भी अक्षय एक फिल्म लेकर आए थे जो सुपरहिट रही थी। वो उस समय की बात थी जब सलमान खान लगातार हिट पे हिट दिए जा रहे थे और हर जगह सलमान का ही दबदबा था।  1999 में आज ही के दिन अक्षय कुमार और प्रीति जिंटा की सुपरहिट फिल्म संघर्ष आई थी। फिल्म को तो लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म क्राइम साइकोलॉजी पर बनी थी और लोगों ने काफी तारीफ भी की थी।इस साल अक्षय कुमार की एक दो नहीं चार फिल्में आई थी लेकिन अवॉर्ड नहीं।

1999 भी कम मजेदार साल नहीं सलमान खान इस साल फूलफॉर्म में थे। अक्षय कुमार और प्रीति जिंटा को भी लोगों ने साथ में काफी पसंद किया था और छोटी सी आलिया भट्ट भी संघर्ष से ही इंट्रोड्यूस की गई थीं। आइए आगे की स्लाइड्स पर देखते हैं संघर्ष से जुड़ी कुछ मजेदार बातें और साथ ही इस साल कैसे सलमान खान पड़ गए थे अक्षय कुमार पर भारी।

क्रिटिक्स ने सराहा इस फिल्म को भले अवॉर्ड कम मिले लेकिन फिल्म को क्रटिक्स ने जरूर फिल्म को सराहा था।
आशुतोष राणा आशुतोष राणा इस फिल्म में खतरनाक विलेन बने थे।उन्हे बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

आलिया भट्ट आलिया भट्ट भी इसी फिल्म से इंट्रोड्यूस की गईं और आज तो सभी जानते हैं वो कहां है।

सलमान-अजय पड़े भारी इस साल सारे नॉमिनेशन पर सलमान खान और अजय देवगन हम दिल दे चुके सनम के लिए भारी पड़े लेकिन बेस्ट एक्टर का अवार्ड संजय दत्त को वास्तव के लिए मिला।

इंटरनेशनल खिलाड़ी इंटरेनेशनल खिलाड़ी भी इसी साल रिलीज हुई थी मतलब ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार.

सलमान खान सलमान खान और ऐश्वर्या राय की हम दिल दे चुके सनम इस साल आई थी तो बस कहने सुनने की बात कहां बचती है इसके बाद।

बीवी नं 1 सलमान खान और करिश्मा कपूर की बीवी नं 1 भी इस साल आई थी और लोगों ने फिल्म को काफी पसंद किया था।

जानवर अक्षय कुमार की जानवर जिसमें उनके साथ करिश्मा कपूर भी थीं इसी साल आई थी। हालांकि फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

Comments (0)
Add Comment