सहवाग :युवा खिलाड़ियों का धोनी मार्गदर्शन कर सकते हैं और उन्हें 2019 विश्व कप की तैयारी के लिए प्रशिक्षित कर सकते हैं

(न्यूज़ लाइव नाउ ): भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के मुताबिक भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का वनडे टीम में होना बेहज जरूरू है। धोनी मैदान पर युवा खिलाड़ियों को अच्छी तरह से हैंडल कर सकते हैं। वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि अगले साल इंग्लैंड एवं वेल्स में होने वाले विश्व कप टूर्नामेंट को भारतीय टीम तभी जीत सकती है, अगर युवा खिलाड़ियों को महेंद्र सिंह धोनी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षित किया जाए। सहवाग ने कहा कि धोनी के प्रदर्शन और रणनीति की बदौलत भारत ने 2011 में विश्व कप का खिताब जीता था। ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल (जीआईईएस) में आयोजित एक परिचर्चा में सहवाग ने कहा, “एक युवा खिलाड़ी के रूप में मैंने अपना पहला विश्व कप टूर्नामेंट सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के साथ 2003 में खेला था। ये सब मेरी मदद कर रहे थे।” सहवाग ने कहा, “वर्तमान में भारतीय टीम में शामिल युवा खिलाड़ियों के पास धोनी जैसे अच्छे वरिष्ठ खिलाड़ी हैं, जो उनका मार्गदर्शन कर सकते हैं और उन्हें 2019 विश्व कप की तैयारी के लिए प्रशिक्षित कर सकते हैं।”

Comments (0)
Add Comment