साउथ अफ्रीका: बस पर पेट्रोल बम से हमला,6 कर्मचारियों की मौत

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : दक्षिण अफ्रीका की मोदीकवा प्लेटिनम खदान जाने के दौरान हमलवारों ने सोमवार देर रात कर्मचारियों से भरी बस पर पेट्रोल बम से हमला कर दिया। पुलिस ने वक्तव्य में कहा, ‘‘ बस में तुरंत आग लग गई, उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए।’’

उन्होंने बताया कि हमले का उद्देश्य अभी पता नहीं चल सका है। सोमवार को बस कर्मचारियों को प्लेटिनम की खदान में ले जा रही थी जब बर्गर्सफोर्ट नाम के कस्बे के बाहर उस पर हमला हुआ। नेशनल यूनियन ऑफ माइनवर्कर्स ने पुलिस से हमले के जिम्मेदार लोगों को पकडऩे की मांग की है। संगठन के एक अधिकारी ने बताया कि बस में 39 कर्मचारी सवार थे।

उल्लेखनीय है कि दक्षिण अफ्रीका विश्र्वभर में प्लेटिनम उत्पादन में शीर्ष पर है। हाल के दिनों में यहां काम करनेवाले मजदूरों पर हमले भी बढ़े हैं। स्थानीय लोग अधिक से अधिक नौकरी और लाभ देने की मांग कर रहे हैं।

Comments (0)
Add Comment