कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस ऑफर के तहत श्रीनगर से जम्मू की टिकट भी मौजूद है। इसके अलावा अन्य रूट्स पर भी रियायती दरों पर टिकट उपलब्ध है। ऑफर के तहत सबसे सस्ता टिकट श्रीनगर-जम्मू रूट पर 799 रुपये में उपलब्ध है। दिल्ली से अमृतसर तथा दिल्ली से चंडीगढ़ की टिकट क्रमश: 1,199 और 1,299 रुपए की है। वहीं दिल्ली से अहमदाबाद की टिकट की कीमत 1,499 रुपए, दिल्ली से मुंबई और दिल्ली से पुणे का प्राइस 2,099 रुपए, दिल्ली-कोलकाता का टिकट Rs. 2,199, दिल्ली-गोवा का टिकट Rs. 2,799 रुपए रखा गया है। यह हवाई किराया दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, हैदराबाद, और बेंगलुरू जैसे महानगरों के लिए भी मान्य है। विस्तारा ने बताया है कि इस ऑफर के तहत बुकिंग पहले आओ और पहले आओ के तहत किया जाएगा।
बता दें कि यात्रियों को आकर्षित करने के देश की लगभग सभी एयरलाइंस कंपनियां सस्ते हवाई सफर को तोहफा देती है। सस्ते हवाई सफर के लिए पहचाने जाने वाली एविएशन कंपनियों में एयर एशिया, गो एयर और विस्तारा शामिल है। सरकार भी घरेलू उड़ानों को बढ़ावा देने की बात लगातार कहती आ रही है। इसी के तहत पीएम मोदी ने उड़ान स्कीम लॉन्च की थी। पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि अब हवाई चप्पल वाले भी हवाई जहाज में होंगे। उन्होंने कहा कि उड़ान स्कीम से हिमाचल प्रदेश में टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। UDAN का अर्थ है- उड़े देश का आम नागरिक। इस योजना की खास बात यह है कि 500 किलोमीटर तक की उड़ानों का किराया 2500 रुपये होगा।