सुबह जागते ही दर्शन करें इन 5 में से कोई 1 चीज का, चमकेगी किस्मत..

(न्यूज़ लाइव नाऊ) : पुरानी कहावत है कि अगर शुरुआत अच्छी हो तो पूरा काम अच्छा होता है, ठीक इसी प्रकार दिन की शुरुआत अच्छी हो जाए तो पूरा दिन शुभ रहता है।



शास्त्रों में दिन की शुरुआत को शुभ बनाने के लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं। इन उपायों से दिन की शुरुआत सकारात्मक बनती है और देवी-देवताओं की कृपा से भाग्य का साथ मिल सकता है। सुबह के लिए एक श्रेष्ठ उपाय ये है कि जागते ही शुभ चीजें देखना। यहां जानिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 5 शुभ चीजें, जिनमें कोई एक भी देखेंगे तो आपकी किस्मत चमक सकती है…

1.स्त्री हो या पुरुष, दोनों को सुबह जागते ही सबसे पहले अपनी हथेलियों को देखना चाहिए।
हथेलियों के दर्शन से विष्णु, लक्ष्मी और सरस्वती की कृपा मिलती है। हथेलियां देखते समय आप ये मंत्र भी बोल सकते हैं। मंत्र- कराग्रे वसते लक्ष्मी करमध्ये सरस्वती। करमूले तू गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम्॥ इस मंत्र के अनुसार कर यानी हथेलियों के आगे वाले भाग पर लक्ष्मी, बीच वाले भाग पर सरस्वती और हथेलियों के मूल आधार पर विष्णु निवास करते हैं।




2. सुबह जागते ही महालक्ष्मी का प्रिय दक्षिणावर्ती शंख देखेंगे तो ये भी शुभ रहता है। इसके लिए शंख अपने पास भी रख सकते हैं।
3. सुबह आंख खुलते ही कोई सकारात्मक या खुशी देने वाला फोटो देखें। इससे मन सकारात्मक बनता है।

4. अगर सुबह जागते ही सबसे पहले सूर्य देव के दर्शन कर सके तो ये भी बहुत श्रेष्ठ उपाय है। इससे सूर्य देव की कृपा मिलती है।
5. सुबह जागते किसी छोटे बच्चे को देखना भी शुभ शकुन होता है।



Comments (0)
Add Comment