(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : जम्मू-कश्मीर के शोपियाँ में सुरक्षा बलों ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ़ जम्मू कश्मीर (आईएसजेके) के कमांडर इशफाक अहमद सोफी को एनकाउंटर में मार गिराया है। इशफाक अहमद सोफी जाकिर मूसा का बेहद करीबी था। घाटी में उसकी संलिप्तता कई आतंकी वारदातों में थी। इस्लामिक स्टेट की कश्मीर में सक्रियता का सूत्रधार जाकिर मूसा और सहयोगी कमांडर इशफाक अहमद सोफी ही थाजाकिर मूसा के अलावा इशफाक अहमद सोफी कश्मीर में आईएसजेके का बड़ा कमांडर था। जाकिर मूसा अभी भी सेना की पकड़ से दूर है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आतंकी कमांडर के मारे जाने के बाद भी सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है। पूरे इलाके को घेरे में ले लिया गया है। सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।कश्मीर से इस्लामिक स्टेट की गतिविधियों का खात्मा करने के लिए जाकिर मूसा को मौत के घाट उतारना सुरक्षा बलों के लिए ज़रूरी हो गया है जिसके लिए घाटी में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।