सैमसंग गैलेक्सी S9 और S9 प्लस लॉन्च, पढ़ें आपके मन में आ रहे हर सवाल का जवाब

(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ) नई दिल्ली  मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में लॉन्च किये सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन्स S9 और S9 प्लस को भारत में लॉन्च कर दिया है। सैमसंग के इन फोन्स का लोगों को काफी समय से इंतजार था। ऐसे में अभी भी आपके मन में इन फोन्स को लेकर कई सवाल होंगे। इस पोस्ट में हम उन 5 बड़े सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे, जो आपके मन में इन फोन्स को लेकर उठ रहे होंगे।

भारत में गैलेक्सी S9 और S9 की बिक्री कब होगी शुरू?

भारत में सैमसंग के इन दोनों फोन्स की बिक्री 16 मार्च से शुरू होगी। सैमसंग गैलेक्सी S9 और S9 प्लस आज यानि 6 मार्च को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। 16 मार्च 2018 से ये भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

भारत में गैलेक्सी S9 और S9 प्लस की कीमत क्या है?

सैमसंग गैलेक्सी S9 के 64GB बेस वैरिएंट की कीमत 57900 रुपये से शुरू है। वहीं, गैलेक्सी S9 प्लस समान स्टोरेज कैपेसिटी में 64900 रुपये से शुरू होगा। गैलेक्सी S9 और S9 प्लस के 256GB वैरिएंट की कीमत क्रमश: 65900 रुपये और 72900 रुपये है। फोन तीन कलर विकल्प- कोरल ब्लू, मिडनाइट ब्लैक, और पर्पल में उपलब्ध होगा।

फोन को कहां से खरीदा जा सकता है और क्या कोई लॉन्च ऑफर्स उपलब्ध हैं?

  • फोन को फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन दोनों माध्यम से खरीदा जा सकेगा।
  • सैमसंग एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को S9 फोन्स की खरीद पर 6000 रुपये का कैशबैक दे रहा है।
  • यूजर्स को पेटीएम से खरीदने पर भी 6000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
  • इसके अलावा पुरानी डिवाइस देने पर 6000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।
  • सैमसंग ने एयरटेल और वोडाफोन के साथ पार्टनरशिप भी कर रहा है। गैलेक्सी S9 यूजर्स के लिए जियो के साथ भी ऑफर्स के लिए पार्टनरशिप की गई है।
  • एयरटेल यूजर्स गैलेक्सी S9 को 9900 रुपये में खरीद सकते हैं। यह 2499 रुपये के मासिक पोस्टपेड प्लान लेने पर हो सकता है।
  • वोडाफोन यूजर्स को S9 स्मार्टफोन खरीदने पर एक साल का नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

सैमसंग की S सीरीज का मुकाबला गूगल पिक्सल 2, आईफोन 10 और आईफोन 8 प्लस जैसे स्मार्टफोन्स से होगा। अगर आप इनमे से कोई भी स्मार्टफोन लेने का मन बना रहे थे तो थोड़ा रुक के गैलेक्सी S सीरीज के रिव्यू का इंतजार कर सकते हैं।

दोनों फोन्स में क्या है खासियत: गैलेक्सी S सीरीज स्मार्टफोन में कंपनी ने सबसे पहले ड्यूल अपर्चर (f/1.5 and f/2.4) इंटेग्रेट किया है। इसके लिए अलग से प्रोसेसर और चिप दिया गया है, जिससे कैमरा सुपर स्पीड में काम करेगा। यही चिप दोनों फोन्स में स्लो-मोशन को बेहतर करेगी। पहली की जनरेशन में उपलब्ध किसी भी फोन में यह फीचर उपलब्ध नहीं है। लेकिन इन फोन्स में 960 फ्रेम प्रति सेकंड के हिसाब से पिक्चर ली जा सकेगी। इस सेगमेंट में सैमसंग ने सोनी की मोनोपोली को तोड़ा है।

इसके बाद, दोनों डिवाइसेज आटोमेटिक मोशन डिटेक्शन के साथ आती हैं। इस फीचर से कैमरा फ्रेम मूवमेंट को अपने आप डिटेक्ट कर के ऑटोमेटिकली रिकॉर्ड करना शुरू कर देगा।

ऑगमेंटेड रियलिटी के साथ सैमसंग लाया इमोजी: गैलेक्सी डिवाइसेज अब एनिमेटेड इमोजी भी सपोर्ट करेंगे। इसे लाने के लिए डाटा पर आधारित मशीन एलर्निंग अल्गोरिद्म का प्रयोग किया गया है। यह यूजर की 2D इमेजेज डिटेक्ट करता है। 100 से ज्यादा फेशियल फीचर्स को डिटेक्ट कर के यह यूजर की 3D इमेज बनाता है।

Bixby में किये गए बदलाव: सैमसंग का मोशन कैप्चर Bixby अब और भी बेहतर हो गया है। यह आस-पास के वातावरण को समझने के लिए ऑगमेंटेड रियलिटी का प्रयोग करता है। इसमें रियल-टाइम ऑब्जेक्ट डिटेक्शन और रिकॉग्निशन जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।

मल्टीमीडिया: गैलेक्सी S9 के दोनों साइड में स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स ऑडियो एक्सपर्ट AKG से लैस है। इसी के साथ 360 डिग्री सराउंड साउंड अनुभव के लिए स्पीकर्स Dolby Atmos को सपोर्ट करते हैं।

सुरक्षा:

  • गैलेक्सी S9 और S9 प्लस, दोनों ही स्मार्टफोन्स Knox 3.1 से प्रोटेक्टेड हैं। यह सैमसंग का लेटेस्ट डिफेन्स ग्रेड सिक्योरिटी सिस्टम है।
  • स्मार्टफोन तीन तरह के बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन विकल्प- आइरिस, फिंगरप्रिंट और फेशियल को सपोर्ट करता है।
  • डिवाइसेज में इंटेलीजेंट स्कैन का फीचर भी उपलब्ध है। यह नई वेरिफिकेशन प्रोसेस है, जो यूजर्स का फोन अनलॉक करने के लिए आईरिस स्कैनिंग और फेशियल रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है।
Comments (0)
Add Comment