सोफिया केनिन ने सिमोना हालेप को 7-6, 7-5 से हराया

बार्टी को अमेरिका की सोफिया केनिन (21) ने 7-6, 7-5 से हराया।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): ऑस्ट्रेलियन ओपन के 11वें दिन गुरुवार को दो उलटफेर हुए। ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड नंबर-1 एश्ले बार्टी और चौथी सीड सिमोना हालेप सेमीफाइनल में बाहर हो गईं। बार्टी को अमेरिका की सोफिया केनिन (21) ने 7-6, 7-5 से हराया। यह मुकाबला 1 घंटा 45 मिनट चला। जबकि सिमोना को 2 घंटा 5 मिनट में स्पेन की गार्बिन मुगुरुजा ने 7-6, 7-5 से शिकस्त दी। दोनों पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं। दोनों के बीच यह मुकाबला 1 फरवरी को होगा। दुनिया की नंबर-15 खिलाड़ी केनिन का किसी भी ग्रैंड स्लैम का यह पहला फाइनल होगा। बार्टी ने एकमात्र ग्रैंड स्लैम 2019 में फ्रेंच ओपन जीता है। वे पिछली बार ऑस्ट्रेलिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में बाहर हुईं थीं। वहीं, 14वीं सीड सोफिया तीसरी बार इस टूर्नामेंट में खेल रही हैं। पिछली बार वे दूसरे दौर में ही बाहर हो गई थीं। केनिन ने क्वार्टर फाइनल में 28 जनवरी को ट्यूनिशिया की ओन्स जबेउर को 6-4, 6-4 से हराया था। इससे पहले केनिन ने ही 15 साल की अमेरिकी खिलाड़ी कोको गॉफ को पिछले मुकाबले में हराया था। वहीं, बार्टी ने चेक गणराज्य की क्वितोवा को 7-6 (8/6), 6-2 से हराया था। उन्होंने इस जीत के साथ ही क्वितोवा से पिछली बार क्वार्टरफाइनल में ही मिली हार का बदला ले लिया था।

Comments (0)
Add Comment