सोशल मीडिया पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स के मामले में नंबर 2 पर पीएम मोदी

रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर मोदी के फॉलोअर्स की संख्या 11 करोड़ 90 लाख है जबकि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के फॉलोअर्स की संख्या 18 करोड़ 27 लाख है।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स के मामले में दूसरे राजनीतिज्ञ बन गए हैं। पहला नाम पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का है। डिजिटल मार्केटिंग प्लेटफार्म सेमरश ने मंगलवार को एक रिपोर्ट जारी की। इसके अंतर्गत दुनियाभर में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले राजनेताओं का जिक्र किया गया है।रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर मोदी के फॉलोअर्स की संख्या 11 करोड़ 90 लाख है जबकि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के फॉलोअर्स की संख्या 18 करोड़ 27 लाख है। नरेंद्र मोदी ने 11 करोड़ फॉलोअर्स के बूते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को पीछे छोड़ दिया है। ट्रम्प के 9 करोड़ 60 लाख फॉलोअर्स हैं। हालांकि ट्रम्प ट्विटर पर दूसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राजनेता हैं।रिपोर्ट के अनुसार मोदी के फेसबुक पर 4 करोड़ 30 लाख, ट्विटर पर 4 करोड़ 70 लाख और इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हालांकि यह नंबर किसी भी तरह से यूनिक यूजर्स को नहीं दर्शाते। मतलब यह कि ऐसे यूजर्स कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक ही व्यक्ति को फॉलो कर सकते हैं।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर 1 करोड़ 20 लाख फॉलोअर्स हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे ट्विटर आदि पर ज्यादातर फॉलोअर्स राजनीति में सक्रिय लोग ही होते हैं। फिर वो घरेलू और वैश्विक दोनों हो सकते हैं।

Comments (0)
Add Comment