शिमला। हिमाचल के मंडी जिला के कोटली के स्टूडेंट्स से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में एक स्टूडेंट की मौत हो गई जबकि 25 स्टूडेंट्स घायल बताए जा रहे हैं। बस में 40 छात्र सवार थे। सभी स्टूडेंट्स कोटली स्थित आलोक भारती स्कूल के छात्र हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसा यमुना एक्सप्रेस-वे पर झरना नाला के समीप हुआ।
तेज रफ्तार बस का टायर फटने के बाद बस डिवाइडर पर चढऩे के बाद पलट गई।
हादसे में कुछ शिक्षक भी घायल हुए हैं।
बागपत नंबर की टूरिस्ट बस बच्चों को ब्रज भ्रमण पर लाई थी।
गुरुवार को छात्रों ने मथुरा, वृंदावन का भ्रमण किया था।
शुक्रवार की सुबह आगरा भ्रमण के लिए बस यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते आगरा आ रही थी कि एत्मादपुर में गढ़ी रम्मी के पास टायर फटने से हादसा हो गया।