हमने सिर्फ पेड़ों पर बम गिराए तो पाकिस्तान ने जवाबी हमला क्यों किया? – एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ

उन्होंने कहा कि अगर भारत ने जंगलों ने बम गिराए तो पाक की तरफ से हमला क्यों किया गया? हमले में कितने लोग मारे गए, यह पता करना वायुसेना का काम नहीं।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने सोमवार को एयर स्ट्राइक को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि अगर भारत ने जंगलों ने बम गिराए तो पाक की तरफ से हमला क्यों किया गया? हमले में कितने लोग मारे गए, यह पता करना वायुसेना का काम नहीं। यह सरकार काम है। हमने अपने लक्ष्य पर निशाना साधा। हमने मारे गए लोगों की नहीं बल्कि कितने निशाने लगाए, इसकी गिनती की।धनोआ के मुताबिक, “मुझे नहीं पता कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच क्या समझौता है। लेकिन हमें अम्राम मिसाइल के टुकड़े मिले हैं, जो सिर्फ एफ-16 में ही लगाए जा सकते हैं। अगर समझौता यह कहता था कि एफ-16 आतंकरोधी गतिविधियों के अलावा और किसी काम में नहीं लगाए जा सकते तो पाक ने समझौते का उल्लंघन किया है।”वायुसेना प्रमुख ने कहा कि अभिनंदन कब उड़ान भरेंगे, यह उनकी मेडिकल फिटनेस पर निर्भर करता है। फाइटर प्लेन से इजेक्शन (बाहर निकलने) के बाद मेडिकल चेकअप से गुजरना होता है। उन्हें जब तक इलाज की जरूरत होगी, वह दिया जाएगा। मेडिकली फिट होने पर वह कॉकपिट में बैठ सकते हैं।”एक एक योजनाबद्ध ऑपरेशन की तरह था। इसमें आप योजना बनाते हैं और उसे अंजाम देते हैं। लेकिन जब कोई विरोधी आप पर प्रहार करता है तो हर उपलब्ध विमान जवाबी हमले में शामिल हो जाता है, चाहे वह कोई भी एयरक्राफ्ट का हो। सभी लड़ाकू विमान दुश्मन से लड़ने में सक्षम हैं।”धनोआ ने यह भी कहा कि मिग-21 बाइसन एक सक्षम लड़ाकू विमान है। वह अपग्रेड हो चुका है और उसका रडार भी बेहतर है। वह हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें और बेहतर हथियार ले जा सकता है।

Comments (0)
Add Comment