(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : पुल हांगकांग को चीन के दक्षिणी शहर झूहाई और मकाउ के गैमलिंग एनक्लेव से जोड़ेगा। नौ साल से बन रही इस पुल को बनाने में एफिल टावर के मुकाबले 60 गुना ज्यादा स्टील खर्च हुआ है। चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार इसकी तैयारी में छह साल लग गये और 31 दिसबंर 2017 को इसका काम पूरा हुआ। दुनिया के इस सबसे लंबे पुल पर पैदल सवार नहीं चल सकेंगे। वहीं चीन से जाने वाली कार को हांग कांग में घुसने से पहले रोड में अपनी साइड बदलनी होगी। क्योंकि हांग कांग में भारत की तरह ट्रैफिक बायीं तरफ चलता है।द्वीप पुल निर्माण का सबसे कठिन हिस्सा 22.9 किमी लंबा और 6.7 किमी गुफा में सड़क का निर्माण था। इसमें एक अंडरवाटर टनल भी तैयार की गई है जिसे इस निर्माण कार्य का सबसे जटिल हिस्सा बताया गया है। वहीं एक कृत्रिम द्वीप भी बनाया गया, जो बेहद चुनौतीपूर्ण काम था। इस Y शेप पुल के निर्माण से हांगकांग और चीन के दक्षिणी शहर झूहाई की दूरी तीन घंटे चालीस मिनट से घटकर 30 मिनट हो गयी है। बता दें कि हांगकांग की गिनती विश्व का सबसे बड़े व्यवसायिक शहरों में होती है।अधिकारियों के मुताबिक यह पुल अगले 120 सालों तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह पुल कारोबार में इजाफा करेगा और इससे यात्रा में लगने वाला समय 60 फीसदी तक घटेगा। इस पुल को बनाने पर चीन सरकार ने कितना खर्च किया है इसका आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। लेकिन माना जा रहा है इसे बनाने मे तकरीब 15.1 अरब डॉलर खर्च हुए हैं। हालांकि आलोचक इसे सफेद हाथी बताकर इसकी आलोचना में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
-पर्ल रिवर ईस्टूरी के ऊपर बने सांप नुमा पुल में पानी के अंदर सुरंग भी बनाई गई है।
-पुल हांगकांग के लंताऊ द्वीप और चीन के दक्षिणी शहर झुहैइ और गैंबलिंग को मकाउ से जोड़ता है।