(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : आज से फिर मौसम बिगड़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 11 से मध्य और उच्च पर्वतीय इलाकों, जबकि 12 फरवरी से पूरे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 16 फरवरी तक मौसम खराब बना रहेगा।
शिमला: मौसम विभाग के बर्फबारी के पवार्नुमान के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने हिमाचल में अलर्ट जारी कर दिया है। सरकार की आपदा प्रबंधन अथारिटी ने इस संबंध में विभागों और आम लोगों को सतर्क कर दिया है। जिला प्रशासन, विभागों और आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है। इसके अनुसार राहत टीमों और तत्काल कार्रवाई दस्तों को तैयार रखने को कहा गया है। लोगों को कहा गया है कि वे ऐसे क्षेत्रों में न जाएं, जहां हिमस्खलन हो सकता है। नेशनल हाईवे और अन्य सड़कों को समय रहते बहाल करने को कहा गया है। आम लोगों को आपात वस्तुओं और दवाओं का स्टॉक पहले से ही रखने को कहा गया है।