(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : हिमाचल प्रदेश-थलौट/ औट-गुलाब महंत- हणोगी में बने गौ सदन में गायों की हालत दयनीय है। सरकारी गौ सदन में गायों की हालत दयनीय है जिनमें कुछ गायें बीमार हैं तथा इनकी सुध भी नहीं ली जा रही है। जानकारी यह भी मिली है कि बीमार गायों में से एक दो की मृत्यु भी हो चुकी है। आखिर इन बेसहारा पशुओं को किसका सहारा मिलेगा। जानकारी के अनुसार हणोगी में सरकार द्वारा गौ सदन के लिए पक्का भवन बनाया गया था लेकिन फोरनलेन कम्पनी एफकान ने उस भवन को तोडकर उस स्थान को डंपिंग साईट के लिए इस्तेमाल कर लिया व बदले में बेजुबान गायों के लिए मात्र टीन का एक शेड बना कर दिया। अब पिछले सात महीनों से ये बेजुबान इस टीन के शेड में रखे गए हैं।उधर जब इस बारे में नायब तहसीलदार औट कर्मचंद से बात कि गई तो उन्होंने माना कि फोरलेन कम्पनी एफकान ने गौ सदन बाले स्थान पर डंपिंग की है तथा एफकान जल्द ही गौसदन का निर्माण करवाएगा। उन्होंने बताया कि हणोगी गौसदन में लगभग 29 गायें हैं।