हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ों में तेज बर्फबारी, तापमान गिरा

बारिश के मद्देनजर गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरी क्षेत्र के मैदानी इलाकों, दिल्ली पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ेगी।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : सोमवार की रात जब हम और आप अपने-अपने बिस्तरों के अंदर चैन की सांस ले रहे थे, उसी वक्त मौसम ने जबरदस्त करवट बदल ली। मैदानी इलाकों में जोरदार बारिश और पहाड़ों पर जमकर हिमपात हुआ है। पहाड़ों पर बर्फबारी सुबह भी जारी है।मौसम विभाग के अनुसार 25 जनवरी की शाम से और बारिश हो सकती है। बारिश के मद्देनजर गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरी क्षेत्र के मैदानी इलाकों, दिल्ली पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ेगी। 23 और 24 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में कोहरा बढ़ सकता है। वहीं 25 जनवरी को देर शाम दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और 26 जनवरी को सुबह बादलों के साथ हल्की बारिश की संभावना जाहिर की गई है।जम्मू कश्मीर की बात करें तो यहां के काजीगुंड इलाके में जवाहर टनल बर्फबारी के कारण दिख भी नहीं रही है।कश्मीर के काजीगुंड क्षेत्र में जवाहर टनल के पास एवलांच की खबर है। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।कश्मीर के ही राजौरी में मुगल रोड़ पर इतनी ज्यादा बर्फबारी हुई कि सड़क पर जमी बर्फ को हटाने के लिए सुबह-सुबह प्रशासन को लगना पड़ा।

Comments (0)
Add Comment