(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। हिमाचल में बीती रात सेऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वीरवार रात से शिमला के कुफरी, लाहौल-स्पीति, कुल्लू ,किन्नौर ,चंबा और मंडी जिला के कुछ इलाकों में बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला में भी बर्फ के हल्के फाहे गिरे हैं। बर्फबारी के चलते ऊपरी शिमला रोहड़ू और चौपाल में सड़क यातायात के लिए बंद हो गई है। इसके अतिरिक्त ताजा हिमपात से प्रदेश की सैकड़ों सड़कों सहित दो नेशनल हाईवे शिमला-रामपुर-किन्नौर और आनी-जलोड़ी-कुल्लू बंद हो गए हैं। चंबा के भरमौर में बीती रात सबसे जयादा 2 फूट ताजा बर्फबारी हुई है शिमला के कुफरी में भी 10 इंच ताजा हिमपात हुआ है जिससे प्रदेश में तापमान में गिरावट आई है और लोग ठंड की चपेट में आ गए है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने 4 फरवरी को प्रदेश में एक बार फिर से पश्चिम विक्षोभ के सक्रीय होने से बर्फ़बारी की सम्भावना जताई है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 4 से 7 फरवरी तक बर्फबारी की चेतावनी मौसम केंद्र ने जारी की है।