(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : मकान की छत गिरने से तीन लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई। मामला हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का है। मिली जानकारी के मुताबिक चंबा जिले की आयल पंचायत के खेरना गांव में एक मकान गिर गया। हादसे में तीन लोग मलबे में दब गए।बताया जा रहा है दो साल की बच्ची समेत माता-पिता की मलबे में दबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही तीसा थाना से पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी और शवों को मलबे से बाहर निकाला।