(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : हिमाचल में नालागढ़ के सैनी माजरा में दर्दनाक हादसा पेश आया है। जानकारी के अनुसार यहां एक तेल से भरे टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। आग से टैंकर में चालक समेत दो लोग जिंदा जल गए। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।विज्ञापनटैंकर बठिंडा से नालागढ़ आ रहा था। इसी दौरान माजरा के पास टैंकर का टायर फट गया और खंबे से टकराकर पलट गया। इससे टैंकर में आग लग गई। दमकल विभाग नालागढ़ की टीम ने करीब दो घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी बद्दी बिंदुरानी सचदेवा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।