(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : हिमाचल में पहली बार कुल्लू के सरकारी जिला अस्पताल में मरीजों को अप्वाइंटमेंट सुविधा मिलेगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस योजना का शुभारंभ कुल्लू के मौहल में किया। योजना का लाभ मरीज अब घर बैठे डॉक्टर से ले सकेंगे।स्वास्थ्य विभाग की योजना अनुभव एक कदम डिजिटल स्वास्थ्य की ओर योजना के तहत ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग की आशा वर्कर व स्वास्थ्य कार्यकर्ता के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर स्वास्थ्य कार्यकर्ता के माध्यम से ही विशेषज्ञ डॉक्टर से अपनी सुविधा अनुसार अप्वाइंटमेंट ले सकेंगे।वहीं, मरीजों को मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी डॉक्टर से मिलने वाले समय की भी पुष्टि की जाएगी। अगर डॉक्टर से मिलने वाली तिथि या समय में कोई बदलाव किया होगा तो भी मरीजों को तुरंत इसके बारे में सूचित किया जाएगा।इसमें मरीजों को बिना किसी इंतजार के दिए गए समय पर चिकित्सक से सीधा परामर्श ले सकेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुभव योजना से जिला कुल्लू के करीब साढ़े चार लाख लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।दूरदराज से उपचार को आने वाले मरीजों को जानकारी के अभाव से कई बार डाक्टर नहीं मिल पाते हैं या फिर लाइन में लंबा इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में उन्हें समय पर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पाती है तथा बार-बार अस्पताल के चक्कर काटने पड़ते हैं।इससे लोगों का समय के साथ धन की भी बर्बादी होती है। सीएम ने कहा कि सूबे के अन्य जिलों में भी इस तरह की सेवा शुरू करने की जरूरत है।सीएम ने कहा कि हिमाचल में भांग को वैध करने की परिस्थिति में नहीं है।वर्तमान में नशे से निपटना बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय अधिकारियों को धारा 118 की अनुमति मिली है। वर्तमान में इस तरह की कोई अनुमति नहीं मिली है।