(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। पांवटा साहिब में एक 65 वर्षीय के बुजुर्ग मियां खुर्सीद आलअनसरी सबके लिए मिसाल बने हुए है। वह सुबह उठकर व्यायाम कर अपना घरेलू कार्य करते हैं और उसके बाद नमकीन की रेहड़ी लगाकर अपना परिवार का गुजर बसर कर रहे हैं। फिर वह शाम को आसपास के सभी बुजुर्गों को इकट्ठा करके कई प्रकार के व्यायाम सिखाते हैं। उनका कहना है कि अगर बुजुर्ग एक्सरसाइज करे तो कई प्रकार की बीमारियों से बच सकता है और साथ नशे की लत भी छूट जाती है। योग सिखने वाले बुजुर्ग और बच्चे मियां जी से काफी प्रेरित हैं। बहरहाल हमारी युवा पीढ़ी को भी मियां जी से प्रेरणा लेकर अपना जीवन नशे से दूर रखकर एक नई दिशा की ओर लेकर जाना चाहिए। वहीं 80 वर्षीय बुजुर्ग ने बताया कि व्यायाम करने के कारण आज हमारे चेहरे पर खुशी नजर आ रही है। यदि लोग नियमित रूप से हर रोज व्यायाम करें तो स्वास्थ्य अच्छा रहेगा व दवाइयां खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।