हिमाचल : ताजा हिमपात व कई क्षेत्रों में शीतलहर

हिमाचल में मौसम ने फिर करवट ली है। ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात दर्ज किया गया है। इससे जनजातीय क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है। लाहौल-स्पीति और कुल्लू की ऊंची चोटियों पर हल्के हिमपात का क्रम जारी है।
लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा में तीन सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ। मनाली की अन्य चोटियों मकरवे, शिकरवे, मनाली पीक, पतालसू पीक, लद्दाखी पीक, सेवन सिस्टर पीक, देउ टिब्बा, हनुमान टिब्बा, शिरघन, हामटा पास, चंद्रखणी पास में भी ताजा हिमपात हुआ है। जिससे घाटी के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।



Comments (0)
Add Comment