हिमाचल प्रदेश
थलौट
गुलाब महंत
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : सनोर घाटी के प्रसिद्ध शक्ति पीठ नाऊ के अम्बिका माता के मन्दिर मे होमजगराता आज होगा। होम जगराता की सब तैयारी पूरी कर ली गई है। मन्दिर कमेटी द्वारा होमजगराता के कार्यक्रम के पोस्टर भी जगह जगह चिपका दिए है और सब तरह से प्रचार प्रसार के सभी प्रयास किए जा चुके है।मन्दिर कमेटी ने हिदायत यह भी देरखी है कि कोई भी श्रध्दालु शराब आदि का सेवन न करे।दूसरी तरफ प्रशासन ने भी इस होमजगराता के पूरण करने व कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सभी प्रबंधन पूरे कर दिये है।कुल्लू मंडी सड़क मार्ग पर स्थित पनारसा से जवालापुर सड़क मार्ग पर नाऊ माता के मन्दिर मे होमजगराता हर साल इसी दिन मनाया जाता है।इस होम की बडी मान्यता है। दूर-दूर से श्रध्दालु यहां हर बार आते है।तथा माता के नाम का उपवास भी रखते है अपने आप मे पुराणिक रितीरिवाज से मनाया जाने वाला इस होम की अपनी एक अलग विशेषता है।आज के दिन सभी कार्यक्रम पूरी बिधीविधान से पूरे किए जाएंगे।