(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नालागढ़ ,11 अगस्त (ओम शर्मा) मध्यप्रदेश के इंदौर अभय प्रशाल इंडोर स्टेडियम में चल रही मध्यप्रदेश कब्बडी लीग में गवालियर महाराजस की टीम की और से खेल रहे नालागढ़ के दभोटा गांव के निवासी रवि शर्मा ने कब्बडी लीग मुकाबले में अपनी ताकत का लोहा मनवाते हुये ख्ंाडवा की टीम को मात देकर लगातार दुसरी बार बेस्ट डिफेंडर का खिताब अपने नाम किया है। मध्यप्रदेश के इंदौर अभय प्रशाल इंडोर स्टेडियम में चल रही मध्यप्रदेश कब्बडी लीग का सीधा प्रसारण नियो सर्पोटस पर किया जा रहा है । गत दिवस इंदौर योद्वाज के साथ हुये मुकाबले में भी रवि शर्मा ने बेस्ट डिफेंडर का खिताब अपने नाम किया था । टीम मैनेजमैंट के अनुसार मध्यप्रदेश कब्बडी लीग में गवालियर महाराजस की टीम रवि शर्मा के दांव पेंच के चलते ही सैमीफाईनल में पहुंच गई है। गवालियर महाराजस की टीम का मुकाबला सैमीफाईनल मैच में उज्जैनी धाकड़ के बीच खेला जायेगा। नालागढ़ के दर्जन भर समाज सेवियों व खेल प्रेमियों ने दभोटा के रवि शर्मा को हार्दिक बधाई व शुभकामनायें दी और कहा ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं के कारण ही गांव, क्षेत्र, प्रदेश का नाम रौशन होता है । नालागढ़ के विधायक लखविंद्र राणा ने रवि शर्मा को बधाई देते हुये कहा रवि शर्मा की कडी मेहनत का ही नतीजा है कि अपने खेल के दम पर देश-विदेश में जाकर वह अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन कर रहे हैं।