हिमाचल: पहली बार वोट डालने वाले 88 हजार मतदाताओं पर रहेगी नजर

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। इस साल अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के 51 लाख 59 हजार मतदाताओं में 88 हजार से ज्यादा मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। चुनाव आयोग ने इन मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान केंद्रों पर लाने के लिए कमर कस ली है। आइए आपको बताते हैं कि हिमाचल के विभिन्न जिलों में मतदाताओं की संख्या के हिसाब से कितने पोलिंग सेंटर बनाए गए हैं और वहां किस तरह की व्यवस्था की जा रही है। शिमला लोकसभा क्षेत्र में अब तक कुल 12,23,290 मतदाता दर्ज हैं। जिनमें 633547 पुरुष और 589743 महिला मतदाता शामिल हैं। जिला शिमला में 553142 जिसमें 72680 रामपुर बुशहर विधानसभा के हैं, सिरमौर में 359758 और सोलन से 383070 मतदाता शामिल हैं। सर्वाधिक 1144 मतदाता कसुम्पटी क्षेत्र का शलोट जबकि सबसे कम मतदाता समरहिल मतदान केंद्र में मात्र 71 हैं। इनके लिए कुल 2006 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें शिमला में 889, सोलन में 557 और सिरमौर में 560 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें से 16 मतदान केंद्रों की पूरी जिम्मेवारी महिलाओं के हवाले होगी। लोकसभा क्षेत्र में कुल 96 संवेदनशील और 220 अति संवेदनशील केंद्र हैं। चंबा जिला में कुल 362101 मतदाता हैं। जिला में 184185 पुरुष और 177914 महिला मतदाता हैं। चुराह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 70887 मतदाता ,भरमौर में 730 89, चंबा में 77127 डलहौजी में 6 8586, भटियात विधानसभा क्षेत्र में 72 412 मतदाता हैं। जिला में कुल 617 मतदान केंद्र हैं, जिनमें 510 सामान्य, 88 संवेदनशील और 19 अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र चुराह में 121 मतदान केंद्र, भरमौर में 145, चंबा में 120, डलहौजी में 112 और भटियात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 119 मतदान केंद्र हैं। जिला में चंबा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत मतदान केंद्र संख्या 56 चौगान, भूरी सिंह म्यूजियम कार्यालय कमरा नंबर एक में एक विशेष मतदान केंद्र का प्रबंधन पूर्णता दिव्यांगजन द्वारा किया जाएगा।

सिरमौर जिला में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवानें के लिए 560 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से 55-पच्छाद (आरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र में 113 मतदान केंद्र, 56-नाहन निर्वाचन क्षेत्र में 121 मतदान केंद्र, 57- रेणुकाजी ( आरक्षित ) निर्वाचन क्षेत्र में 123 मतदान केंद्र, 58-पांवटा साहिब निर्वाचन क्षेत्र में 103 और 59 -शिलाई निर्वाचन क्षेत्र में एक सौ मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगें। जिला में 105 संवेदनशील और 47 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान की गई है। जिला के पांच निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं के बारे बताया कि 55-पच्छाद( आरक्षित ) निर्वाचन क्षेत्र में कुल 71164 मतदाता हैं जिनमें से 36596 पुरूष और 34568 महिला मतदाता है। इसी प्रकार 56-नाहन निर्वाचन क्षेत्र में कुल 76704 मतदाता जिनमें पुरूष 39344 और महिला 37360 मतदाता और 57-श्री रेणुका ( आरक्षित ) निर्वाचन क्षेत्र में कुल 68250 मतदाता हैं जिनमें से 35297 पुरूष और 32953 महिला मतदाता हैं । उन्होने बताया कि 58-पांवटा साहिब निर्वाचन क्षेत्र में कुल 75853 मतदाता जिनमें पुरूष 40028 और महिला 35824 मतदाता और 59-शिलाई निर्वाचन क्षेत्र में कुल 67787 मतदाता जिनमें पुरूष 37415 और महिला 30372 मतदाता हैं ।  मंडी जिला के लगभग 7 लाख 77 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 3 लाख 88 हजार 310 और पुरूष मतदाताओं की संख्या 3 लाख 88 हजार 286 है। इसके अलावा जिला के 11 हजार 110 सर्विस वोटर पंजीकृत किए गए हैं। इसके अलावा साढ़े सात हजार से अधिक नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए आवेदन मिले हैं। जिले में 1123 मतदान केन्द्रों में से 82 संवदेनशील और 24 अति संवदेनशील मतदान केन्द्र हैं। निर्वाचन कार्य में लगभग 6300 कर्मचारियों की आवश्यकता होगी। जिला के हर विस क्षेत्र में दो बूथ ऐसे भी होंगे जहां मतदान करवाने का पूरा जिम्मा महिलाओं पर ही होगा। जिला में ऐसे 20 बूथ बनाए गए हैं। लोकतंत्र की मजबूती में सभी की भागीदारी जरूरी है। प्रशासन निर्वाचन प्रक्रिया में दिव्यांगों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को सक्रियता से जोड़ने के लिए सहूलियतें प्रदान करने एवं सुविधाजनक माहौल प्रदान करने पर जोर दे रहा है। मतदान केंद्रों पर सुविधाओं का स्तर बढ़ाया गया है। हमीरपुर जिला में 3 लाख 84 हजार 147 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे जिसमें से पुरूष मतदाता एक लाख 88 हजार 224 और महिला मतदाता एक लाख 95 हजार 913 हैं जबकि 2575 दिव्यांग मतदाता भी चुनाव में भाग लेंगे। जिला में कुल 2112 मतदान कर्मचारी की ड्यूटी लगेगी और 528 मतदान केन्द्र में 60 मतदान केन्द्रों पर बेब कास्टिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदाता सहायता केन्द्र टोल फ्री नंबर 1950 भी चैबीस घंटे जानकारी के लिए उपलब्ध रहेगा।

Comments (0)
Add Comment