हिमाचल: पेंशन के नए मामले स्वीकृत, मंत्री ने किया खुलासा

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : कांगड़ा । अरला में मंगलवार को श्रमिक कल्याण बोर्ड ने कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता चेक और उपकरण प्रदान किए गए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 76025 नए पेंशन के मामले स्वीकृत किए गए हैं। असंगठित क्षेत्र के कामगारों को लाभ देने और उनके हितों की रक्षा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व वाली सरकार ने श्रमिक कल्याण बोर्ड का गठन किया था। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को बोर्ड से अधिक से अधिक लोगों को पंजीकृत करवाने का कार्य करें। इसके लिए भवारना और सुलह विकास खंड में जागरूकता शिविरों और पंजीकरण शिविरों का आयोजन करें। उन्होंने क्षेत्र के कामगारों को 150 सोलर लैंप, 77 महिलाओं को साइकिल, 74 को इंडक्शन हीटर, 56 को वॉशिंग मशीनें और 373 विभिन्न लाभार्थियों को 12 लाख रुपये के चेक और  177 महिलाओं को सिलाई मशीनें और गृह अनुदान योजना के तहत 32 लाभार्थियों को मकान बनाने को 41 लाख 60 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक बांटे गए। जिला श्रम अधिकारी अनुराग शर्मा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में भाजपा मंडलाध्यक्ष देशराज शर्मा, महामंत्री सुखदेव मसंद और चंद्रवीर, महिला आयोग की सदस्य सुषमा भट्ट, त्रिलोक राणा, आंचल राणा, अश्वनी पुरोहित, अंकुर कटोच, पवन कपूर, जिला कल्याण अधिकारी अशीम सूद, सुदेश शर्मा, राविंद्र शर्मा और आदित्य पुरोहित मौजूद रहे। 

Comments (0)
Add Comment