हिमाचल प्रदेश:औट की केशव माधव मार्केट को आज गिरा दिया गया।

हिमाचल प्रदेश:औट की केशव माधव मार्केट को आज गिरा दिया गया।

(न्यूज़ लाइव नाऊ) आख़िर प्रशासन ने औट की केशव माधव मार्केट को आज गिरा ही दिया। आज जेसीबी मशीन से सभी ख़ाली की गई दुकानें पूरी तरह से तोड़ दी गई। अब वो सुन्दर औट की केशव माधव मार्केट केवल यादों और तस्वीरों में ही रह गई है।




हालांकि दुकानदारों ने पहले ही सभी दुकानें खाली कर दी थीं, लेकिन फिर भी संभावना थी कि शायद दुकानदार ये दुकानें ना तोड़ने दें। हालांकि सब शांतिप्रिय तरीके से हो गया और दुकानदारों ने कोई उग्र विरोध नहीं किया। सभी दुखी दुकानदारों ने प्रशासन से शांतिपूर्ण तरीके से पुनर्वास और रोज़गार की प्रार्थना की है। जब दुकानें तोड़ी गई तो दुनकानदारों की आँखों में आंसू आ गए। उनका दर्द समझना बहुत कठिन था। मीडिया के अतिरिक्त उनकी तकलीफ़ सुनाने वाला कोई नहीं था।

अब तक जो लोग अपनी-अपनी दुकानों में हर दिन अपना काम करते थे, अब वो सभी अचानक बेरोज़गार हो गए हैं। औट की केशव माधव मार्केट का इस तरह उजड़ जाना वास्तव में आज सभी को बहुत खल रहा है, लेकिन इस मामले में कोई भला कर भी क्या सकता था? ऊपर से शासन-प्रशासन का अवहेलनापूर्ण रवैय्या इस पीड़ा को दोगुना कर देता है।


Comments (0)
Add Comment