(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ): नूरपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले के नूरपुर के नजदीकी गांव चेली में आज एक निजी स्कूल की बस करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 24 बच्चों की सहित चालक व दो शिक्षकों की मौत हो गई, जबकि दस बच्चे घायल हैं। हादसे में मारे गए अधिकतर बच्चे 5 से 12 साल तक की आयु के थे।
-इस बस हादसे पर प्रधानमंत्री ने भी दुःख व्यक्त किया है।
सीएम ने हादसे की न्यायिक जांच के दिए आदेश
कांगड़ा जिले के नूरपुर के पास खाई में गिरी स्कूल बस।
जानकारी के मुताबिक, बजीर राम सिंह पठानिया मेमोरियल स्कूल की बस चेली गांव में 200 फुट गहरी खाई गिर गई। हादसे में घायल हुए बच्चों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां कुछ बच्चों की हालत गंभीर है व अन्य की हालत खतरे से बाहर है। यह गांव चंबा व कांगड़ा जिलों की सीमा के समीप है।
हादके में बस चकनाचूर हो गई।
सूत्रों के मुताबिक, कुछ बच्चे अभी बस ही में फंसे हुए हैं। नूरपुर से एनडीआरएफ की टीम रवाना हो गई है।
हादसे में मारे गए बच्चों की सूची।
इधर, हादसे की जानकारी मिलने के बाद बच्चों के परिजन सदमे में हैं। हादसे में मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है, क्योंकि कई बच्चे अब भी बस में फंसे हुए हैं। इन्हें निकालने की कोशिश जारी है।
इस बस हादसे पर जेपी नड्डा का ट्वीट।