हिमाचल प्रदेश : कुल्लू में निजी बस के नाले में गिरने से एक की हुई मौत, 40 घायल

40 लोगों के घायल होने की सूचना है। बाकी यात्रियों को हिल्की चोटें आई हैं।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक निजी बस नाले में जा गिरी। मिली जानकारी के मुताबिक कुल्लू के लगवैली के शालंग में मिनी निजी बस ठाकुर कोच नाले में गिर गई। हादसा कुंगी नाला के पास हुआ बताया जा रहा है। हादसे में एक की मौत और एक यात्री गंभीर घायल है। मृतक की मौत बस के नीचे आने से हुई है। 40 लोगों के घायल होने की सूचना है। बाकी यात्रियों को हिल्की चोटें आई हैं। इनका उपचार रीजनल अस्पताल कुल्लू और पीएचसी भुट्टी में चल रहा है।फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके के लिए दस एंबुलेंस और जेसीबी मशीनें रवाना कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि मिनी बस शालंग से कुल्लू आ रही थी कि हादसे का शिकार हो गई। घायलों को रीजनल अस्पताल कुल्लू लाया गया है जहां इनका उपचार चल रहा है। पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर रेस्क्यू में जुटे हुए हैं। डीसी कुल्लू युनूस मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

Comments (0)
Add Comment