हिमाचल प्रदेश के युवा फंस रहे ख़तरनाक नशीले पदार्थों के शिकंजे में।

जिस तरह से नशीली वस्तुओं की तस्करी हिमाचल की शांत वादियों मे पहुंच गई है इससे अपने बच्चों के भविष्य को लेकर आम पेरेंट्स काफी चिन्ता में देखे गए हैं।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : हिमाचल प्रदेश-थलौट-गुलाब महंत : हिमाचल प्रदेश मे बढ़ते नशीले पदार्थ की तस्करी से आम जनमानस चिन्तित है। जिस तरह से नशीली वस्तुओं की तस्करी हिमाचल की शांत वादियों मे पहुंच गई है इससे अपने बच्चों के भविष्य को लेकर आम पेरेंट्स काफी चिन्ता में देखे गए हैं। इन नशीली चीजों मे चिट्ठा हीरोइन जैसी खतरनाक नशीली चीजों के नाम तक आम लोगो ने पहली बार सुने हैं। परन्तु इनके सेवन और दुष्प्रभाव सहित दुष्परिणाम जब सुनने को मिलते हैं तो आम लोगो की चिन्ताएं और बढ़ जाती हैं। पिछले कुछ समय में कुल्लू, भुंतर, बजौरा, बनाला, धारण टनल सहित कई जगहों पर से जब तस्कर पकडे गए तो लोगों की चिंता स्वाभाविक है कि इन तस्करों की चपेट में आने से युवा वर्ग को कैसे बचाया जा सके। हालांकि प्रदेश सरकार ने नशे की तस्करी व सेवन के खिलाफ एक अभियान चलाया है ताकि खासकर युवावर्ग को इस नशे से दूर रखा जाए। लेकिन पैसे कमाने की अंधी दौड के कारण कुछ लोग इनके व्यापार मे जुड़े हुए हैं जिस कारण सरकारी अभियान कहीं न कहीं विफल हो रहा है। यह भी कहा गया कि पुलिस की इन तस्करों पर तीखी नजर है फिर भी तस्करी में पकड़े जाने वाले तस्कर पुलिस को चकमा देने के फिराक में हैं। सूत्र बताते हैं कि प्रदेश पुलिस के अवैध तस्करी के खिलाफ उठाए गए कदम में पुलिस ने अलग-अलग शाखाएं खोली हैं ताकि कोई अवैध कारोबारी बच न सके। इन तमाम मामले पर बुद्धिजीवी वर्ग ने चिन्ता के साथ-साथ प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए माँग की है कि ऐसी वस्तुओं के तस्करो पर और अधिक नकेल कसी जाए। ताकि प्रदेश के शान्त माहौल को बचाया जा सके।

Comments (0)
Add Comment