(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर के गांव घटासनी से तीन सौ मीटर आगे मंडी की तरफ थाना पधर की सीमा पर एक टाटा सूमो गाड़ी HP 01-D-3598 सड़क से नीचे करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी गांव घटासनी में शादी समारोह से पधर की तरफ जा रहे थे।घायलों को उचपार के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर ले लाया गया है। मृतक की पहचान संजय कुमार (29) पुत्र देवराज गांव धरेड़ डाकघर झटींगरी तहसील पधर जिला मंडी के रूप में हुई है।घायलों की पहचान सुरेंद्र कुमार (41) पुत्र बृजलाल गांव लखवान, प्रेम सिंह (30) पुत्र साधू राम गांव रोपड़ू, जनक राम (26) पुत्र महेंद्र सिंह गांव भटवाड़ी जिला मंडी के तौर पर हुई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।