हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री जयराम ने किया विभागों का आबंटन

(न्यूज़ लाइव नाऊ) मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंत्रिमंडल के शपथ लेने के बाद शुक्रवार को विभागों का आवंटन कर दिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वित्त मंत्रालय के साथ-साथ गृह प्लानिंग, सामान्य प्रशासन और जिन विभागों का आवंटन नहीं हुआ है, उन्हें अपने पास ही रखा है।




धर्मपुर से विधायक महेंद्र सिंह को सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य सहित होर्टिकल्चरल, सैनिक वेल्फेयर विभाग दिया गया है। धर्मशाला से विधायक किशन कपूर को खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले का कार्यभार सौंपा गया है। शिमला शहरी से विधायक सुरेश भारद्वाज को शिक्षा, कानून व संसदीय मामले का विभाग दिया है।

मंडी सीट से विधायक अनिल शर्मा को ऊर्जा विभाग आवंटित किया है। शाहपुर से विधायक सरवीण चौधरी को शहरी विकास, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के साथ हाउसिंग का कार्यभार सौंपा गया है।लाहुल से विधायक रामलाल मार्कंडेय को कृषि, जनजातिय विकास, सूचना और टेक्नॉलोजी विभाग दिया गया है। सुलह से विधायक विपिन सिंह परमार को स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल शिक्षा आयुर्वेद और सांइस एंड टेक्नोलॉजी का पदभार दिया गया है। कुटलैहड़ से विधायक वीरेंद्र कंवर को ग्रामीण विकास व पंचायती राज, पशुपालन और मछली पालन विभाग दिया गया है। जसवां-परागपुर से विधायक विक्रम सिंह को उद्योग लेबर, एंड इम्पलाइमेंट, तकनीकि शिक्षा के साथ साथ व्यवसायिक प्रशिक्षण विभाग दिया है।




मनाली से विधायक गोविंद सिंह ठाकुर को वन मंत्रालय के साथ-साथ परिवहन और युवा सेवा खेल विभाग मिला है। जिला सोलन के कसौली से विधायक राजीव सहजल को सामाजिक न्याय, पर्यावरण, कॉरपोरेशन विभाग दिया गया है।

Comments (0)
Add Comment