(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ)शिमला: हिमाचल में सड़क हादसों का काला साया बना ही हुआ है। ताज़ा दुःखद दुर्घटना शिमला के रामपुर में हुई, जहाँ एक निजी बस खाई में लुढ़क गई। दुर्घटना में 25 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। ये दुखद हादसा वीरवार सुबह साढ़े दस बजे के करीब हुआ। अभी तक हादसे के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार, रामपुर से रोहड़ू जा रही निजी बस सुबह दुर्घटना का शिकार हुई। रोहड़ू से 25 किमी दूर ब्लून मोड़ के पास ये बस सड़क से नीचे लुढ़क गई। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि बस में 25-30 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। शिमला के एसपी ने बताया कि हादसे में फिलहाल 20 लोग घायल हैं। किसी की जान जाने की सूचना नहीं है।