हिमाचल प्रदेश: सड़क से नीचे खाई में गिरी प्राइवेट बस, 22 यात्री घायल

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सोमवार को एक सड़क हादसे में बस बस गहरी खाई में पलट गई। बस में सवार करीब 40 लोग सवार थे। जिसमें से 22 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। कुछ घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिये लाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को एक प्राइवेट बस जो संधोल से पालमपुर होते हुये धर्मशाला जा रही थी कि पालमपुर के नजदीक चमोटू में वाहन से नियंत्रण खो बैठा ,जिससे बस गहरी खाई में गिर गई। बस में करीब चालीस लोग सवार थे। उनमें से 22 को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना का कारण बस में आई तकनीकी खराबी बताई जा रही है। जैसे ही चालक को स्टीयरिंग फ्री होने का आभास हुआ। उसी समय चालक ने सभी को सचेत कर दिया। हादसा होते ही आस-पास के लोग जमा हो गये। उन्होंने घायलों को बाहर निकाला और उन्हें नजदीकी गोपालपुर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को टांडा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौका पर पहुंच चुकी है।

Comments (0)
Add Comment