हिमाचल प्रदेश : सैंज घाटी के शांघड़ में लगी आग, पूरे गांव पर मंडराया खतरा !

सैंज (कुल्लू) सैंज घाटी के बरशांघड़ गांव में अभी अभी आग लग गई है.आग से पूरे गांव पर खतरा मंडरा रहा है. आग देवता जी कोठी (देवालय) से शुरू हुई है.
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : सैंज (कुल्लू) : सैंज घाटी के बरशांघड़ गांव में अभी अभी आग लग गई है। आग से पूरे गांव पर खतरा मंडरा रहा है। आग देवता जी कोठी (देवालय) से शुरू हुई है। सुविधाओं की कमी के कारण आग पर काबू कर पाना मुश्किल प्रतीत हो रहा है। यह मंदिर देवता सरू नाग का है। गांव के 3 मकान और 1 मंदिर जल चुके हैं 2 अन्य घरों तक आग पहुंचने वाली है। एक मकान को उखाड़ कर बाकी घरों को आग से बचाने में लोग पूरी तरह जुटे हैं। हालांकि देवता सरू नाग के देवरथ को गांव वालों ने जान पर खेल कर बचा लिया है। अगर आग पर काबू नहीं पाया गया तो गांव बाकी घरों के जलने का खतरा बना हुआ था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों में अफरातफरी मची हुई है और सभी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे है।सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए है। उपयुक्त कुल्लू युनिस ने घटनास्थल के लिए टीम भेज दी है। घटना स्थल के लिए उपयुक्त ने एम्बुलेंस और टेंट भी भेज दिए हैं।
शागड के बर्षागड़ गाँव में अभी अभी आग लगी है, कोई भी आस है तो कृपया सहायता के लिए पहुँचे।
Comments (0)
Add Comment