हिमाचल: बस ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, ऑटो चालक बुरी तरह घायल

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। जिले कुल्लू के साथ लगते बदाह में एक निजी बस और ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक को गंभीर चोटें आई हैं। जिसे उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बातए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, एक निजी बस कुल्लू से भुंतर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान जब बस टिकरा बावड़ी के पास पहुंची तो सामने से आ रहे एक ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है और ऑटो का भी काफी नुकसान हुआ है। जबकि बस में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना में घायल ऑटो चालक की पहचान 22 वर्षीय अनिल निवासी भुंतर के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

 

Comments (0)
Add Comment