हिमाचल : मिनी सचिवालय परिसर पांवटा साहिब में उड़ रही स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियाँ ।

पांवटा साहिब के मिनी सचिवालय परिसर में गन्दगी का आलम यह है कि जगह जगह मलमूत्र पड़ा हुआ है और खुले में तम्बाकू के पैकेट बिखरे पड़े हैं। आलम यह है कि लगता है लंबे समय से परिसर में सफाई ना हुई हो।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : पांवटा साहिब- (डॉ प्रखर गुप्ता)- पांवटा साहिब के मिनी सचिवालय परिसर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “स्वच्छ भारत मिशन ” की एवम् नशे के विरूद्ध बड़े बड़े दावे करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों की पोल खुल रही है। परिसर में गन्दगी का आलम यह है कि जगह जगह मलमूत्र पड़ा हुआ है और खुले में तम्बाकू के पैकेट बिखरे पड़े हैं। आलम यह है कि लगता है लंबे समय से परिसर में सफाई ना हुई हो। ज्ञात हो कि इस परिसर मे एस डी एम कार्यालय के साथ साथ न्यायिक परिसर भी मौजूद है जिस कारण रोज काफी संख्या मे आम जनता यहां अपने काम को आती है । एक ओर प्रशासन जहां “स्वच्छता ” एवं नशे की रोकथाम को लेकर बड़े बड़े दावे करता है वही अपने परिसर मे स्वच्छता को लेकर गंभीर नहीं है, जिन अधिकारीयों को सफाई के प्रति आम लोगो को जागरूक करने को जिम्मेवारी सौंपी गई है वो खुद ही अपने कार्यालय को साफ़ नहीं रख पाए है। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मिशन को कैसे आगे बढ़ा पाएंगे। इतना ही नहीं परिसर मे गन्दगी का आलम यह है की यहाँ मल मूत्र एवं तंबाकू खुले में नज़र आ जाता है। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारीयों के स्वछता के तमाम खोखले दावों की भी यहाँ पोल खुल रही है। पांवटा साहिब के मिनी सचिवालय में चिराग तले अंधेरे वाली कहावत भी चरितार्थ हो रही है क्यूंकि खुद एसडीएम साहब भाषणों में लोगो को साफ़ सफाई का पाठ पढ़ाते है लेकिन अपने आंगन में कभी सफाई व्यवस्था का निरिक्षण तक नहीं किया।

Comments (0)
Add Comment