हिमाचल में पलटी निजी स्कूली बस, 18 बच्चे घायल, 2 की हालत नाजुक !

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। सासन पंचायत के झनियारी गांव में एक स्कूल बस पलटने से 18 बच्चे और बस का चालक घायल हो गए। हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। बताया जा रहा है कि खराब सड़क पर बस का स्टीयरिंग लॉक हो गया। जिससे सब बस पलट गई। इसमें एक शिक्षक समेत कुल 20 लोग सवार थे। घायलों को डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज और हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया गया। दस बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। दो बच्चों को कंधों में दर्द होने के चलते एक्सरे समेत अन्य टेस्ट करवाए जा रहे हैं। लिस की पूछताछ में बस चालक बताया कि जहां पर यह हादसा हुआ उस संपर्क सड़क पर काफी गड्ढे पड़े हुए हैं। होटल प्रबंधन संस्थान के बाहर पहुंचने पर बस का स्टीयरिंग अचानक लॉक हो गया था। एसडीएम हमीरपुर जफर इकबाल (आईएएस) ने कहा कि मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश मिले हैं। जांच में अगर कोई कोताही पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने 18 बच्चों और एक चालक का एमएलसी काटा है। मामले की जांच चल रही है। एचआरटीसी के विशेषज्ञों से रिपोर्ट मांगी गई है। स्कूल बस में सवार दीक्षा शर्मा (15), समीक्षा (11), दीपिका (9), अभिषेक (7), वानिक शर्मा (10), कार्तिक (9), मिसुल सिंह (7), कृष ठाकुर (12), रितेश (5), सुमीक्षा (9), लावण्या, अनुराग शर्मा, कृतिका, अभिमन्यु, सुजैन, एंजल और श्रेया, प्रिया और नरेंद्र कुमार (चालक) पुत्र हरनाम सिंह समेत कुल 19 लोग घायल हुए हैं। 

Comments (0)
Add Comment