हिमाचल : व्यास नदी का जलस्तर पहुंचा खतरे के निशान के करीब।

कुल्लू घाटी के अनेक जगहों पर बारिश लगातार हो रही होने की सूचना है। इस कारण व्यास के जलस्तर उफान पकड़ सकता है।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : थलौट से गुलाब महंत : व्यास नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है ।लगातार दो दिन से हो रही बारिश से लारजी बांध से भी पानी छोड़ा गया है। व्यास नदी का जलस्तर लगातार बढ रहा है। प्रशासन ने बारिश के चलते हाईअलट कर दिया है तथा नदी से दूर रहने की सलाह दी है। बारिश के कारण व्यास का पानी मटमैला भी हो गया है तथा यूं कहा जाए कि नदी का जलस्तर काला हो गया है। कुल्लू घाटी के अनेक जगहों पर बारिश लगातार हो रही होने की सूचना है। इस कारण व्यास के जलस्तर उफान पकड़ सकता है। व्यास नदी व पिन पार्वती नदियों मे बने परियोजना के अनेक बांधो से अगर पानी को छोडागया तो व्यास के जलस्तर मे और बढोतरी होने का खतरा बना हुआ है। इस के मध्यनजर प्रशासन ने पूरे प्रशासन को हाईअलट पर रखा है।

Comments (0)
Add Comment