हिमाचल : शिमला का वन माफिया नष्ट कर रहा हरियाली

(न्यूज़ लाइव नाउ) हिमाचल की राजधानी शिमला जिला के रामनगर के साथ ही लगते जंगल में 4 हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चली है लेकिन वन विभाग और नगर-निगम प्रशासन पूरी तरह से इस घटना से बेखबर है.

यूथ क्लब रामनगर के सदस्यों और स्थानीय लोगों के मुताबिक बीते 2 दिनों से पेड़ों के काटने का सिलसिला जारी है और देर रात पेड़ों के काटने का काम शुरू होता है. स्थानीय लोगों को पेड़ काटने की आवाजें सुनाई दे रही हैं.



न्यूज 18 हिमाचल की टीम मौके पर पहुंची तो कुछ और ही नजारा देखने को मिला. वहां टीम को वन माफिया के साथ साथ भू-माफिया भी सक्रिय दिखे. जंगल के बीचोबीच बड़े पैमाने पर झाड़ियां काटी गई हैं ताकी एक प्लॉट तैयार हो सके. पेड़ों को काटकर साथ लगते नाले में फेंका गया है. काटे हुए पेड़ों को नाले में डंप किया जा रहा है.

ताजा कटे हुए पेड़ का एक हिस्सा न्यूज 18 हिमाचल के कैमरे में कैद हो गया है…झाड़ियां, पत्तियां और अन्य निशानों को मिटाने के लिए पूरे क्षेत्र में आग लगाई गई है. पेड़ के तनों और जड़ों को मिट्टी और झाड़ियों से ढका गया है.
इसकी जानकारी यूथ क्लब के सदस्यों को लगी और युवाओं ने इसे खोद कर बाहर निकाला. यूथ क्लब के अध्यक्ष अपूर्व ठाकुर ने इसकी सूचना नगर निगम के मेयर और वन विभाग को दे दी गई है और राज्यपाल को भी ईमेल कर शिकायत पत्र भेजा गया है.



Comments (0)
Add Comment