(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : हिमाचल प्रदेश-थलौट-गुलाब महंत : *फोरलेन निर्माण मे कार्य कर रहा एक मिलर पुल की रैलिंग तोड़ कर नाले मे गिर गया है। यह घटना कुल्लू मंडी सड़क मार्ग पर हनोगी के पास की है। दिन रात निर्माण कार्य के चलते रात्रि के समय यह दुर्घटना घटी है। मिलर के चालक के गाड़ी पर से नियंत्रण खोने के कारण यह मिलर पुल के नीचे गिरा और टुकड़े-टुकड़े हो गया। बताया जा रहा कि इस मिलर का चालक घायल हो गया है जिसे हास्पिटल में दाखिल किया गया है*।