हिमाचल: होटल कारोबारी ने 2 बच्चों को जहर देकर लगाया फंदा !

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। हिमाचल में होटल चलाने वाले एक कारोबारी को बिजनेस से हुआ नुकसान और सिर पर कर्ज की चिंता ने इस कदर परेशान किया कि उसने अपने दो बच्चों को जहर देकर फंदा लगा लिया। गाजियाबाद के सिहानी गेट इलाके में हुई इस घटना की सूचना सोमवार देर रात किसी ने पुलिस को दी। अब पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।बताया जा रहा है कि 42 वर्षीय सुंदर पाल कर्ज से परेशान था। पुलिस को उसके घर पर कुछ पन्ने मिले हैं, जिससे पता चलता है कि सुंदर पहले हिमाचल प्रदेश में होटल चलाया करता था। कारोबार में उसे बड़ा नुकसान हुआ तो उसने कर्ज लेना शुरू किया। कर्ज से परेशान सुंदर ने बीती रात अपने 15 वर्षीय बेटे और 12 वर्षीय बेटी को पहले जहर दिया और फिर खुद को फंदे पर लटका लिया। पत्नी और परिवार के अन्‍य लोग दूसरे कमरे में सोए हुए थे।

Comments (0)
Add Comment