होली पर PAK सेना का सीजफायर उल्लंघन, एक जवान शहीद

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों पर भारी गोलीबारी और मोर्टार दागकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार सुबह सुंदरबनी सेक्टर के केरी इलाके में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया। पाकिस्तानी सेना ने जनवरी से नियंत्रण रेखा पर 100 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। उधर, गुरुवार को ही जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के सोपेर में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में एक अधिकारी सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गये। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर जिले में सोपोर के मुख्य चौक पर आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर एक ग्रेनेड फेंका। उन्होंने बताया कि विस्फोट में डांगीवाचा थाना के प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी की है और तलाशी अभियान शुरू किया है।

Comments (0)
Add Comment