आज अमेरिका में हो सकती है इमरजेंसी की घोषणा, जानिए क्या है वजह

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। अमेरिका में आज राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आपातकाल की घोषणा कर सकते हैं। US-मेक्सिको सीमा पर दीवार बनवाने पर अड़े ट्रंप इसको लेकर पहले ही चेतावनी जारी कर चुके हैं। इस मुद्दे पर सख्ती कायम रखते हुए ट्रंप आज देर रात अपना पक्ष और तर्कों को राष्ट्र के सामने रखेंगे। ऐसे माना जा रहा है कि इस संबोधन के दौरान ट्रंप देश में आपातकाल लागू करने की घोषणा कर सकते हैं।

राष्ट्रपति के तौर पर ट्रंप अपने ओवल ऑफिस (कार्यालय) से यह पहला भाषण देंगे। इसके बाद वह मेक्सिको सीमा पर दीवार की जरूरत पर बल देने के लिए वहां का दौरा करेंगे। ट्रंप का कहना है कि अवैध आव्रजन रोकने के दीर्घकालिक समाधान के लिए US-मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाना जरूरी है। इस बीच US-मेक्सिको सीमा पर ट्रंप के दौरे को लेकर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने ट्वीट कर कहा है, ‘राष्ट्रपति इस दौरे का उपयोग राष्ट्रीय सुरक्षा एवं मानवीय संकट से निपटने के काम में लगे लोगों से मिलने के लिए करेंगे।’

बता दें कि खर्चों के लिए फंड का अनुमोदन न मिलने से लगातार तीन हफ्ते से सरकारी कामकाज आंशिक रूप से बंद है, जिस कारण हजारों संघीय कर्मचारियों को शुक्रवार को भी अपनी तनख्वाह नहीं मिली। दरअसल, सरकार के आंशिक रूप से ठप पड़े कामकाज को फिर से शुरू करने से पहले ट्रंप इस मुद्दे का हल चाहते हैं।

दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप US-मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने पर अड़े हुए हैं, इमरजेंसी लागू होने से ट्रंप को इस दीवार परियोजना पर संसद की अनुमित के बिना कार्य करने की छूट मिल जाएगी।

Comments (0)
Add Comment