दर्दनाक हादसा: बरातियों की गाड़ी पर गिरी चट्टान, 8 घायल, 3 की हालत नाजुक

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : कुल्लू। जिला की लगघाटी के खलाड़ा नाला में बुधवार सुबह बरातियों की गाड़ी पर पहाड़ी से चट्टानें गिरने से आठ लोग घायल हो गए। सभी घायल क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये खलाड़ा के साथ मंदिर में शादी समारोह में आए थे। मंदिर में माथा टेकने के उपरांत अन्य लोग कुछ दूरी पर रुके थे। इस दौरान अचानक पहाड़ी से चट्टानें गिरनी शुरू हो गई। इस दौरान कुछ लोग बचकर भाग गए, लेकिन टाटा सूमो एचपी-01के-1605 में ही बैठे रहे। चालक ने सूझबूझ बरतते हुए गाड़ी को पीछे कर लिया। इससे इसमें बैठे लोगों को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई थी। 108 एबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया। घायलों में चालक 41 वर्षीय महेंद्र सिंह बबेली निवासी, पीज निवासी 21 वर्षीय सुरजीत ठाकुर, पीज निवासी 21 वर्षीय रोशन लाल, 27 वर्षीय कपिल निवासी पीज इत्यादि शामिल हैं।

Comments (0)
Add Comment